हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी की हरिद्वार मंडल की कार्यसमिति की बैठक निष्काम सेवा ट्रस्ट में संपन्न हुई। वहीं कनखल मंडल की कार्यसमिति की बैठक कनखल पहाड़ी बाजार स्थित नए अखाड़े में संपन्न हुई। बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है और बूथ का कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत होता ह।ै उन्होंने कहाकि संपूर्ण प्रदेश के 252 मंडलों में इस प्रकार की कार्यसमितिया चल रही हैं। इसमें सभी पदाधिकारियों को मिशन 2022 की विजय के लिए ऊर्जा भरने का कार्य किया जा रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को भी जनता तक पहुंचाने का दायित्व आप सभी कार्यकर्ताओं का है। हम अपने 5 साल के विकास कार्यों के आधार पर जनता के बीच जाएंगे, जबकि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहाकि आगामी 10 अगस्त तक बूथ और शक्ति केंद्रों की सूचियों के सत्यापन का कार्य भी पूरा किया जाना है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल जनता को नए-नए प्रलोभन देकर चुनावी चर्चा में जरूर आए हैं, लेकिन उत्तराखंड की जनता उनके झूठे वादों में आने वाली नहीं है। वह जानती है कि भारतीय जनता पार्टी की सशक्त नीतियों में ही उनका विकास संभव है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आवाह्न किया कि मिशन 2022 की सफलता के लिए अभी से जुड़ जाएं और अबकी बार साठ पार के संकल्प को जनता के आशीर्वाद से पूरी मेहनत के साथ पूरा करना है
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी के द्वारा जो कार्यक्रम इन कार्यसमिति में दिए हैं वह बूथ लेवल तक पूरे किए जाने हैं। सभी वैक्सीनेशन सेंटर पर कार्यकर्ताओं को जाकर जनता का सहयोग करना चाहिए और जो राशन भारत सरकार द्वारा नवंबर माह तक फ्री दिया जा रहा है उसके भी वितरण कराने में जनता का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक सक्रिय है जिसके आधार पर हम आगामी चुनाव एक बड़े अंतर के साथ जीतेंगे।
भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहाकि पार्टी एक विशेष कार्य पद्धति और विचारधारा को लेकर कार्य करती है। इस सम्मेलन में एक निश्चित श्रेणी के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया है, जिन्हें पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा और कार्यपद्धती से ओतप्रोत किया जा रहा है। आज पार्टी जिस प्रकार पीएम मोदी के नेतृत्व में तेज गति से आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, महामंत्री तरुण नय्यर, कनखल मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता, महामंत्री पुष्पराज कुशवाहा, अनिमेष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष और हरिद्वार विधानसभा प्रभारी देशपाल रोड, नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल गुड्डू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप गोयल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।