मां मंशा देवी विवाद में शीघ्र हो सकती है बेदखली जैसी बड़ी कार्यवाही!

हरिद्वार। मां मंशा देवी ट्रस्ट विवाद के चलते अब बड़ी कार्यवाही हो सकती है। जिसके चलते मां मंशा देवी से कथित स्वामियों व ट्रस्टियों को बेदखल की कार्यवाही की जा सकती है।
विदित हो कि वासु सिंह निवासी निवासी एसएल 171 शिवलोक कालोनी भभूतवाला बाग रानीपुर हरिद्वार ने 1 मई 2022 को प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) अखिलेश तिवाारी को पत्र भेजकर अनिल शर्मा, बिन्दु गिरि, रविन्द्रपुरी व राजगिरि पर मां मंशा देवी के नाम दर्ज चक पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर निजी सम्पत्ति बताने व स्वामित्तव जताने, शासन-प्रशासन को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की थी।
जिस पर संज्ञान लेते हुए प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) अखिलेश तिवारी ने उप निदेश/उप वन संरक्षक राजा जी टाईगर रिजर्व देहरादून को मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। पत्र की एक प्रति प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) अखिलेश तिवारी ने शिकायतकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता वासु सिंह को भी भेजी है।
जिसके बाद से अब कथित स्वामित्तव बताने वालों को मंशा देवी से बेदखल किया जा सकता है। जबकि मां मंशा देवी मामले में वन विभाग की ओर से पूर्व में मुकद्मा दर्ज कराया हुआ है। साथ यह विवाद हाईकोर्ट नैनीताल में भी विचाराधीन है। इसके साथ ही नगर मजिस्ट्रेट के यहां भी इसकी सुनवाई जारी है। स्वामित्त के कागजात दो बार मांगने के बाद भी नगर मजिस्ट्रेट को दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जा सके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *