हरिद्वार से जाता था श्रीकृष्ण के शीश पर लगने वाला मोरपंखः मिश्रपुरी

हरिद्वार। भारतीय प्राच्य विद्या सोसाइटी कनखल के संस्थापक ज्योतिषाचार्य पं. प्रतीक मिश्रपुरी ने भगवान कृष्ण की कुंडली का विश्लेषण करते हुए बताया कि भगवान कृष्ण का जन्म दिवस पूरे भारत में मनाया जाता है। हर बार की तरह इस वर्ष भी जन्माष्टमी दो दिन मनाई जायेगी। 18 अगस्त को रात्रि 12 बजे अष्टमी है। इसी दिन सभी व्रत रखना श्रेयस्कर होगा। क्यांेकि श्री विष्णु पुराण, वायु पुराण, अग्नि पुराण, सभी अर्ध रात्रि काल में श्री कृष्ण के जन्म की पुष्टि करते हैं।

18 अगस्त को रात्रि 21. 22 के बाद अष्टमी आ जायेगी, जो की 19 अगस्त को 23 बजे तक रहेगी। इसलिए 18 को समस्त व्रत करना श्रेयस्कर होगा। उन्हांेने कहाकि 19 अगस्त को जन्मोत्सव का उत्सव मनाएं। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से अष्टमी तिथि को अर्ध रात्रि, रोहिणी नक्षत्र में भगवान का जन्म मथुरा मंे हुआ, मां बाप दोनांे भूखे थे। जबकि अगले दिन जब भगवान वृंदावन पहुंच गए तो वहां उत्सव मनाया गया। ठीक इसी प्रकार 18 को व्रत करें तथा 19 को उत्सव मनाएं।

श्री मिश्रपुरी ने बताया कि जब भगवान का जन्म हुआ तब चंद्र, रोहिणी में अपनी उच्च राशि मंे थे। कहते हैं कि रोहिणी का चंद्रमा जन्म स्थान से दूर ले जाता है। बताया कि जन्म के समय श्रीकृष्ण की कुण्डली में सूर्य सिंह राशि में था। यदि यह चतुर्थ भाव में हो तो जातक की अपनी माता की गोद छीन जाती है। शुक्र-शनि छठे घर में होने पर जेल योग बनाता है। जिस कारण से भगवान का जन्म ही जेल में हुआ। गुरु लाभ स्थान में, मकर का मंगल नवम में ये कुंडली देखकर कहा जा सकता है कि ये कुंडली किसी महा मानव की है। कहाकि मंगल, शनि, चंद्र, बुद्ध अपनी उच्च राशि मंे, सूर्य, शुक्र, गुरु अपनी स्व राशियों में थे।

श्री मिश्रपुरी ने बताया कि श्री कृष्ण की जन्म कुंडली के अनुसार श्री कृष्ण 16 कला के अवतार थे। बगुला मुखी के परम साधक कृष्ण ने कई बार बगुला मुखी के स्तंभन मंत्र का प्रयोग किया। इसी कारण वह पीले वस्त्र पहनते थे। केंद्र में राहु, केतु, सूर्य के कारण सर्प दंश का योग था, इसीलिए वो मोर पंख हरिद्वार से मंगाकर लगाते थे। शनि, शुक्र की तुला राशि रहना मायावी बनाता है। इसी कारण से भगवान को मायावी भी कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *