कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने आज बीजेपी का दामन थाम लिया है। बीजेपी प्रदेश मुख्यालय देहरादून में किशोर उपाध्याय की ज्वाइनिंग कराई गई। उम्मीद की जा रही है कि बीजेपी किशोर उपाध्याय को टिहरी विधानसभा सीट से टिकट दे सकती है। आज 27 जनवरी सुबह ही कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निष्कासित किया था।
कांग्रेस ने उन्हें क्यों निष्कासित किया इस पर किशोर उपाध्याय ने कहा कि इसका जवाब वे ही दे सकते है। बीजेपी के शामिल होने के बाद किशोर उपाध्याय ने कहा कि उन्हें बड़ी खुशी है कि वे आज इस पार्टी में शामिल हुए है। वो किसी की आलोचना नहीं करना चाहते है। 45 सालों से तक वे जहां कांग्रेस रहे, उनका भी वे बहुत-बहुत धन्यवाद देते है। बीजेपी में मेरी भावना की रक्षा होगी।
किशोर उपाध्याय ने कहा कि उन्होंने कभी भी किसी विचार धारा का विरोध और पक्ष नहीं लिया है। किशोर उपाध्याय ने कहा कि उन्होंने आरएसएस का जो काम देखा है, उससे वो काफी प्रभावित हुए है। इसके उनकी उम्मीद और बंध गई की यहां उनके सरोकार पूरे होंगे और उनकी राह और आसान होगी। बता दें कि सुबह ही किशोर उपाध्याय के कांग्रेस ने 6 साल के लिए निष्कासित किया था। कांग्रेस से छुट्टी होने के एक घंटे बाद ही किशोर उपाध्याय बीजेपी में शामिल हो गए। इस दौरान बीजेपी प्रदेश कार्यलाय में प्रेस वार्ता भी आयोजित की गई। उत्तराखंड में बीजेपी चुनाव प्रभारी प्रह्वाद जोशी ने किशोर उपाध्याय को पार्टी की सदस्यता दिलाई। अब उम्मीद की जा रही है कि पार्टी उन्हें टिहरी विधानसभा सीट से मैदान में उतार सकती है।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय हुए भाजपा के


