हरिद्वार। नाबालिग लड़की का अपहरण करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए अपहर्ता को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपित का चालान कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक थाना पथरी क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने लड़की के परिजनों की तहरीर पर मुकद्मा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी थी।
आज पुलिस ने आरोपित बादल पुत्र राजेश निवासी ग्राम कपासा थाना नांगल, जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को मांडी तिराहा भगवानपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपित का चालान कर जेल भेज दिया है।