अपहरणकर्ता गिरफ्तार, नाबालिग अपहृता सकुशल बरामद

हरिद्वार। नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।


जानकारी के मुताबिक रामफल निवासी शेखुपुरा थाना येन्चोली जिला संभल उ.प्र. हाल निवासी रोशनाबाद सिडकुल हरिद्वार ने थाना सिड़कुल में अपनी नाबालिक पुत्री को बहला-फुसलाकर ले भगा ले जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी।


तहरीर के आधार पर थाना सिड़कुल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपृहता की सकुशल बरामदगी व आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए थे। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपित सोनू पुत्र रमेश उर्फ रामे निवासी बौन्दरा खुर्द उर्फ बाडीवाला थाना चांदपुर जनपद बिजनौर उ.प्र. को गिरफ्तार करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *