हरिद्वार। इन दिनों शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का एक गाना बेशर्म रंग पर बवाल मचा हुआ है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक स्व. अमरीश कुमार की जयंती कार्यक्रम में पहुंचे उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
करन माहरा ने कहा कि भाजपा केवल पाकिस्तान का विरोध करती है। जबकि असली खतरा भारत को चाइना से है। पाकिस्तान को तो जब चाहे केवल गढ़वाल रेजीमेंट 2 मिनट में जाकर खत्म कर देगी, लेकिन चाइना इस समय देश के लिए सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है। आज सीमाओं से 74 किलोमीटर अंदर चाइना पहुंच चुका है।
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मूवी पठान पर हो रहे विवाद पर भी करन माहरा ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी बेशर्म रंग गाने में बेशर्मी का विरोध नहीं कर रही, बल्कि दीपिका पादुकोण की भगवा कलर की ड्रेस का विरोध कर रही है। असली भगवे का अपमान तो भारतीय जनता पार्टी ने किया है।
हरिद्वार के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता रहे स्व. अमरीश कुमार की जयंती कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने अमरीश कुमार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहाकि आज भी अमरीश कुमार जैसे नेताओं की सिर्फ कांग्रेस में ही नहीं, बल्कि समाज में भी बड़ी आवश्यकता है। सभा को मुकर्रम अंसारी, जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, सोम त्यागी, इदरीस आदि ने भी सम्बोधित किया। सभा में डा. प्रतिमा, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी, विजय सारस्वत, नवीन सती, पार्षद राजीव भार्गव, कैलाश भट्ट, इसरार सलमानी, शहाबुद्दीन अंसारी, रियाज अंसारी, मेहरबान खान, अशोक शर्मा, उदयवीर सिंह, तहसीन अंसारी, जफर अब्बासी, शौकीन अहमद, राव अफजल, पुनीत कुमार, अंकित चौहान, प्रजापति, धनीराम शर्मा, राजेंद्र भारद्वाज, मुकुल जोशी, अनंत पांडे, दीपक कोरी, नईम कुरैशी, जसवंत चौहान, सतीश जैन, सुनील कुमार, शुभम जोशी, जितेंद्र रघुवंशी, देवाशीष भट्टाचार्य, अकरम प्रधान, विशाल सिखौला, अंकित चौधरी, प्रशांत शर्मा, अजय गिरी, धर्मेंद्र चौधरी, सगीर अहमद, सत्यनारायण शर्मा, सुरेंद्र तेश्वर, राजेंद्र श्रमिक, राजेंद्र चुटैला, तीरथ पाल रवि, प्रीतम कुमार, हारून प्रधान, नरेश मेहता, मधुकांत गिरी, पवन शर्मा, शत्रुघ्न गिरी, नवीन जोशी, तरुण व्यास, दीपक जखमोला, दीपक पाण्डेय, समर्थ अग्रवाल, महेश दास, महेश जोशी, शेखर रोहेला, विनोद वर्मा, याज्ञिक वर्मा, शरद शर्मा, पवन शर्मा, वेदांत उपाध्याय, ओम मलिक, आयुष सैनी, सोनू शर्मा, सारिका त्यागी, तेज कुमार, रेखा गुप्ता, किरण सिंह, सुरेंद्र ठेकेदार, सुरेंद्र गिरी, ऋषभ वशिष्ठ, राहुल कुमार, अमन चौहान, लक्ष्य चौहान, सगीर छोटा, प्रदीप त्यागी, नरेंद्र उपाध्याय, संतोष चौहान, अशोक गुप्ता, ऋषभ कांत गिरी, प्रमोद गोस्वामी, रवि कुमार लड्डू, मनोज छाछर, मोहित अरोड़ा, सचिन भार्गव, विक्रम भाटिया आदि उपस्थित रहे।


