हरिद्वार। शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन व हिन्दू धर्म को अपनाने वाले वसीम रिजवी ऊर्फ सत्यनारायण त्यागी जल्द ही निरंजनी अखाड़े के संत बनने जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज जितेंद्र नारायण त्यागी और शांभवी धाम पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी से मुलाकात की।
निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्र पुरी ने कहा कि जितेंद्र नारायण त्यागी ने अब हिंदू धर्म धारण कर लिया है। इसलिए वो अब संन्यास धारण कर सकते हैं। जिसके लिए सभी अखाड़ों से वार्ता की जाएगी और जल्द ही उन्हें संन्यास दिलाया जाएगा। शांभवी धाम पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि जब हम जितेंद्र नारायण त्यागी से जेल में मिलने गए थे, तब उन्होंने संन्यास लेने की इच्छा जताई थी। अब भी वो संन्यास लेना चाहते हैं, जिसके लिए हमने आज अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी से भेंट की है। जल्द ही हम जितेंद्र नारायण त्यागी को निरंजनी अखाड़े का संत बनाएंगे।

जितेंद्र नारायण बनेंगे निरंजनी अखाड़े के संत, श्रीमहंत से की मुलाकात


