हरिद्वार। जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) ने होली मिलन और रमजान माह के अवसर पर पत्रकारों के संग होली कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षआजाद अली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक बहुगुणा और प्रदेश अध्यक्ष ललित श्रीवास्तव ने इस अवसर पर सभी पत्रकारों का सम्मान करते हुए संदेश दिया गया।

आजाद अली ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पत्रकार देश का चौथा स्तम्भ है। जिनका सम्मान प्रत्येक को करना चाहिए। उन्होंने अपनी पार्टी के बारे में बताया कि जन अधिकार पार्टी हमेशा भारत की अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रही है और हमेशा रहेगी। उत्तराखंड में जिस तरह की पक्षपाती राजनीति की जा रही है, उससे हम पूरी तरह से असहमत हैं। कुछ मंत्री और नेता जो नफरत की राजनीति कर रहे हैं, उन्हें जनता अपना जवाब देगी। जन अधिकार पार्टी ऐसे नकारात्मक विचारों का विरोध करती है। हम हमेशा एकता और भाईचारे की राजनीति में विश्वास रखते हैं, और यही संदेश हम जनता तक पहुंचाना चाहते हैं।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अभिषेक बहुगुणा ने कहाकि हमारा यह प्रयास है कि हर वर्ग, हर समाज का व्यक्ति जन अधिकार पार्टी पर विश्वास करे। हम किसी भी प्रकार की विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ हैं और हम देश की एकता, अखंडता और समाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारी पार्टी ने हमेशा उत्तराखंड में बिना भेदभाव के काम किया है और आगे भी ऐसा ही करती रहेगी। प्रदेश अध्यक्ष ललित श्रीवास्तव, एडवोकेट प्रियंका रावत, पंडित पवन कृष्ण शास्त्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ममता सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
पूर्व राज्य मंत्री नईम कुरैशी ने हिन्दू मुस्लिम भाई चारे का सन्देश दिया। कार्यक्रम में सभी पत्रकारों का सम्मान किया गया। उसके पश्चात् जन अधिकार पार्टी के सदस्यों ने उनके साथ फूलो की होलीं खेली। मंच संचालन राष्ट्रीय महा सचिव हेमा भंडारी ने किया। खालिद हसन ने अपने साथियों सहित आम आदमी छोड़ जन अधिकार पार्टी की सदस्यता लीं। पंडित दीपक भट्ट, संध्या, सोनिया, सहित दर्जनों लोगो ने पार्टी की सदस्यता लीं।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ललित श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा रशीद सुल्तान, प्रदेश सचिव कुर्बान अली, देश उपाध्यक्ष ममता सिंह, एडवोकेट प्रियंका रावत, हरिद्वार जोन प्रभारी संजू नारंग,जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा नीलम, मेरठ जिला अध्यक्ष उर्मिला रावत, आकश पंवार, रहमत, रियाज कुरैशी, मुस्तफा आदि अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।