हरिद्वार। श्री नंगली बेला आश्रम, भूपतवाला में भारतीय रैडक्रास समिति हरियाणा, चण्डीगढ़ द्वारा लड़कियों के राज्य स्तरीय जूनियर प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत प्रार्थना व ध्वाजारोहण के साथ हुई। जिसमें हरियाणा के 22 जिलों के लगभग 218 जूनियर्स व 42 अध्यापिकाऐं भाग लें रही हैं।

कैथल से आये रिसोर्स पर्सन सुबे सिंह व श्रीमति अमर रवीश ने प्रतिभागियों को योगा के महत्व के बारे बताया।
शिविर निदेशक रामाशीष मण्डल ने प्रतिभागियों को रक्तदान के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि हम रक्तदान करके किसी के आंसुओं को खुशी में बदलकर एक नया जीवन दे सकते हैं। यही हमारे जीवन की सच्ची सार्थकता है। रामाशीष मण्डल ने कहा कि हम सब लोंगों का नैतिक कर्तव्य बनता है कि हम निःस्वार्थ भाव से मानव जगत की भलाई के लिए रक्तदान करें ताकि हम लोगों द्वारा दिये गये रक्त से किसी का बहुमूल्य जीवन बचा सकें। मानव रक्त का कोई विकल्प नहीं है, सिर्फ इंसान ही दूसरे इंसान को रक्त दे सकता है।
संयुक्त शिविर निदेशक, विनीत गाबा ने जिला रैडक्रास शाखाआंे द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होने बताया कि रैडक्रास सोसायटी द्वारा जिला रैडक्रास शाखाओं में पुनर्वास केन्द्र, भौतिक चिकित्सा केन्द्र, नषामुक्ति केन्द्र, मन्दबुद्वि बच्चों के लिये स्कूल, अन्ध महाविधालय, कम्पयूटर प्रषिक्षण केन्द्र, वृद्व आश्रम, परिवार सेवा केन्द्र, मातृ एवं षिषु कल्याण केन्द्र, आदि मानव कल्याण के लिए अनेक योजनाऐं चलाई जा रही है। एलिम्कांे, कानपुर के सहयोग से दिव्यांगों के लिए षिविर लगाकर निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान किये जाते है, जैसे कि तीपहिया ट्राईसाईकिल, बैसाखी, कान से सुनने की मशीन, बनावटी हाथ और इत्यादि। इस शिविर के आयोजन से कोई भी जरुरतमंद जरुरत के हिसाब से जानकारी प्राप्त कर योजना का लाभ उठा सकता है।
शिविर निदेशक, रामाशीष मण्डल ने रैडक्रास के प्रतीक के दुरूपयोग को रोकने के बारे में बताया कि दवाईयों की दुकान, डाक्टर, निजि हस्पताल आदि में इस चिन्ह का प्रयोग किया जाता है। भारतीय रैडक्रास सोसायटी, हरियाणा और जिला रैडक्रास शाखा द्वारा इसके दुरूपयोग को रोकने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। रिसोर्स पर्सन, अंजू शर्मा ने होम नर्सिन्ग के बारे में विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विनीत गाबा, संयुक्त शिविर निदेशक, राजकुमार परेवा, ओमप्रकाश गांधी, डॉ. पंकज गौड़, कृष्ण कक्कड़, अंजु शर्मा, अंजु रानी, विनय चौधरी, संदीप शर्मा, कंचन, ममता, सुरेन्द्र सयाल, अषोक कुमार, रेखा कुमारी, सुनीता कुमारी, पीन्की यादव, प्रीति राघव, शिवानी गिल आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


