सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी, पुलिस को दिया पत्र, मौलाना के खिलाफ कार्यवाही की मांग

हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक एडवोकेट ने थाना कनखल में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।


जानकारी के अनुसार 7 मार्च 2026 को बिहार निवासी मौलाना अब्दुल सलीम द्वारा एक मजहबी जलसे में कथित तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता को लेकर अभद्र टिप्पणी करने तथा गो-कशी कानून के विरुद्ध अल्पसंख्यक समुदाय को उकसाने का आरोप लगाया गया है।


बताया जा रहा है कि उक्त जलसे का वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिसे सुनने के बाद जगजीतपुर निवासी व एलएलबी के छात्र चेतन भदोरिया ने इस पर आपत्ति जताई। चेतन भदोरिया का आरोप है कि मौलाना द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा अमर्यादित और आपत्तिजनक है, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है।
इसी को लेकर चेतन भदोरिया ने थाना कनखल पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र रावत को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए मौलाना अब्दुल सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।


पुलिस के अनुसार शिकायत पत्र प्राप्त हो गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *