प्रेमिका संग मिलकर पति ने पत्नी को पीटा, हुआ गर्भपात

एक महिला ने अपने पति और उसकी प्रेमिका पर मारपीट का मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसके पति व प्रेमिका ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसका गर्भपात हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र का है।


काठगोदाम के दमुवाढूंगा निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी नवंर 2020 में भवाली निवासी युवक के साथ हुई थी। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ संबंध है। विरोध करने पर पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता है।


फरवरी माह में भी पति व उसकी प्रेमिका ने उसे इतना पीटा की उसके हांथ-पांव में गंभीर चोटें आईं। यहां तक की उस हमले में उसका गर्भपात हो गया। घटना की जानकारी महिला ने अपने मायके वालों को दी, जिसके बाद वह किसी तरह से पति के चुगंल से बचकर अपने मायके काठगोदाम पहुंची और यहां आकर पुलिस को तहरीर दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *