कांग्रेस,बसपा से टूटकर आए सैकड़ों कार्यकर्ता,भाजपा में हुए शामिल

हरिद्वार। हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक की उपस्थिति में रविवार को बसपा व कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने प्रांतीय नेताओं के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर उपस्थित हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने सदस्यता ग्रहण करने वाले कांग्रेस,बसपा से आए सभी कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि आज जिस प्रकार से भाजपा का कुनबा निरंतर बढ़ रहा है और देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं, वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश, देश से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विगत 8 वर्षों में देश, विदेश में भी भारत का डंका बजा है और भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में कांग्रेस के प्रांतीय नेता मीनू कुमार पूर्व बीडीसी सचिन मुखिया पंकज कुमार उपप्रधान मोकम सिंह सभासद नगर पंचायत भगवानपुर वीर सिंह बीडीसी सदस्य शुभम सहगल एडवोकेट ब्लाक महासचिव कांग्रेस सतीश कुमार वीरेंद्र सिंह अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सचिन मुखिया आदि के नेतृत्व में 452 कार्यकर्ता कांग्रेस और बसपा से भाजपा में आए।
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद रानीपुर विधायक आदेश चौहान मास्टर सत्यपाल चंदन त्यागी राजकुमार कसाना भाजपा उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा देशपाल रोड शोभाराम प्रजापति रविंदर कौर मनोज गौतम जिला महामंत्री आदेश सैनी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *