भारी मात्रा में नशीली दवाईयां बरामद, आरोपी मेडिकल संचालक गिरफ्तार

हरिद्वार। अवैध रूप से नशीले कैप्सूल की बिक्री की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर एक मेडिकल स्टोर के गोदाम से भरी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद की। मौके से पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को रुड़की पुलिस को सूचना मिली कि नई बस्ती कलियर में मस्जिद के निकट एक मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाइयों की अवैध रूप से बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर रुड़की की मौजूदगी में उक्त मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। जहां पुलिस को मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा बिक्री के लिए गोदाम में छिपाकर रखी गई नशीली दवाइयों का जखीरा जिनमें 9000 ट्रामाडोल कैप्सूल,100 शीशी कोडिन सिरप व 1000 एल्कोजोरम टेबलेट बरामद किए। मौके से पुलिस टीम ने एक आरोपी जुनेद आलम पुत्र सईद आलम निवासी बुद्दाहड़ी पोस्ट मरगूबपुर थाना पथरी को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह नशीली दवाइयां वह नवयुवकों को बेचने के लिए लाया था, इस पर उसे अच्छा खासा मुनाफा हो जाता है। पकड़े गए आरोपी का पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *