हार्ट अटैक से बचने के लिए आजमाएं 5 घरेलू नुस्खे

1ः- मक्का की रोटी खाएं
तेल वाला फूड या फ्रूट खाना बंद करके भोजन में फाइबर की मात्रा बढ़ा दें। जैसे मक्का की रोटी, स्प्रॉउड, ब्रोकली, हरी मटर, पालक, जामुन, सेब, नाशपाती, संतरा, फूलगोभी, गाजर, पपीता, एवोकाडो, चकोतरा, ओट्स, बीन्स, अलसी, जौ, दलिया, मोरधन, बाजरा, ब्राउन राइस, ज्वार, रागी आदि।

2ः- अखरोट
अखरोट को रातभर भिगोकर रखने के बाद ही खाना चाहिए। अखरोट खाने से आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर तेजी से कम होता है, और इसका असर 4 घंटों में ही देखा जा सकता है। लगभग एक मुट्ठी अखरोट खाने पर आप 4 घंटे के अंदर इसके फायदे देख सकते हैं। अखरोट शरीर में थर्मोजेनिक प्रभाव पैदा करता है, जिससे हृदय की धमनियों में जमा हुआ वसा घुलनशील अवस्था में आकर धीरे-धीरे समाप्त हो जाता है।

3ः- लहसुन
लहसुन हमारे शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मददगार है, हालांकि कई लोग इसकी दुर्गंध के कारण लहसुन का सेवन करना पसंद नहीं करते हैं, पर आपको बता दें कि सुबह के समय 1-2 कच्ची लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल संतुलित रहता है।

4ः- छाछ
हाई कोलेस्ट्रॉल में छाछ में 1 चम्मच इसबगोल भूसी मिलाकर रख दें। 1 घंटे बाद उसे पिएं। आप चाहें तो स्वाद के लिए इसमें काला नमक, नमक और जीरा पाउडर मिक्स करके मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। छाछ का सेवन सिर्फ गर्मी में कर सकते हैं।

Dr. (Vaid) Deepak Kumar
Adarsh Ayurvedic Pharmacy
Kankhal Hardwar aapdeepak.hdr@gmail.com
9897902760

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *