उम्र के अनुसार अगर शरीर की लम्बाई न बढ़े तो हम उसे कद का छोटा होना या बौनापन कहते हैं। यह एक ऐसा रोग है जिसमें मनुष्य की मानसिक क्रिया उम्र के अनुसार ही ठीक रहती है लेकिन उसके शरीर का विकास ठीक से नहीं हो पाता जिसके कारण उसका शरीर छोटा रह जाता है।
लक्षण :
बौनापन अक्सर वंशानुगत होता है। यदि किसी के माता-पिता में यह रोग हो तो उसके बच्चों में यह रोग होने की पूरी संभावना होती है।
उपचार :
शरीर की ऊंचाई (लम्बाई) बढ़ाने के लिये चनसुर 2.5 से 10 ग्राम प्रतिदिन सेवन करने से लम्बाई बढ़ती है। चनसूर के बीजों का चूर्ण बनाकर दूध के साथ मिलाकर प्रतिदिन सुबह-शाम सेवन करने से शरीर की लम्बाई में वृद्धि होती है।
25 ग्राम घी लेकर उसे तेल के साथ गर्म करके 300 मिलीलीटर दूध छोंककर उतार लें और ठंड़ा करके उसमें खांड़ मिलाकर प्रतिदिन सुबह-शाम सेवन करें। इससे शरीर की लम्बाई बढ़ती है।
300 ग्राम त्रिफला लेकर कूट-छानकर रखें। 5 ग्राम चूर्ण प्रतिदिन सुबह-शाम लेने से कद बढ़ता है।
बाल अवस्था से ही प्याज और गुड़ का नियमित सेवन करने से यह शरीर की लम्बाई बढ़ाने में लाभकारी होता है।
किसी पेड़ से अमर बेल उतारकर, छाया में सुखाकर एवं चूर्ण बनाकर रखें। इसे 1 से 3 ग्राम चूर्ण शहद के साथ मिलाकर प्रतिदिन लेने से कद बढ़ता है।
Dr.(Vaid) Deepak Kumar
Adarsh Ayurvedic Pharmacy
Kankhal Hardwar
aapdeepak.hdr@gmail.com
9897902760