अपने ही नहीं चाहते की सतपाल ब्रह्मचारी को टिकट मिले!
हरिद्वार। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं। वैसे-वैसे चुनावी बिसात भी बिछती जा रही है। चुनाव लड़ने का इच्छुक हर कोई अपनी तिकड़म बैठाने में लगा हुआ है। कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें तिकड़म बैठाने की जरूरत नहीं। टिकट खुद उनके द्वार पर आ सकता है।
हरिद्वार में कांग्रेस का जीत का बनवास काफी लम्बा है। चार बार से भाजपा के विधायक मदन कौशिक अपना परचम फैराते आ रहे हैं। इस बार मदन कौशिक का टिकट न मिलने की चर्चा आम है। ऐसे में वे अपनी पकड़ इस सीट से कम होने नहीं देना चाहेंगे। इस कारण से किसी अपने खास को वह टिकट दिलवाने की पूरी कोशिश करेंगे। जिसमें सबसे पहला नाम मंगला माता का लिया जा रहा है। हालांकि मंगला माता और मदन कौशिक का कोई पारिवारिक संबंध नहीं है। फिर भी मंगला माता को टिकट दिलाकर वे एक तीर संे कई शिकार कर देंगे।
वहीं अब तक कांग्रेस से टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे सतपाल ब्रह्मचारी को भी निराशा हाथ लग सकती है। कांग्रेस में मदन समर्थित कुछ नेता जहां सतपाल ब्रह्मचारी का टिकट न हो इसके लिए जी जान से जुटे हैं। वहीं सतपाल ब्रह्मचारी के कुछ खास लोग भी सतपाल ब्रह्मचारी के स्थान पर आलोक शर्मा को टिकट की पैरवी कर रहे हैं। जिसकी बिसात काफी समय पूर्व से वे बिछा चुके हैं। हालांकि अभी तक हरिद्वार सीट पर कांग्रेस से बाहरी प्रत्याशी ही जितता आया है, किन्तु कांग्रेस ने सतपाल ब्रह्मचारी काफी दमदार प्रत्याशी माने जा रहे थे। वर्तमान हालातों को देखते हुए सतपाल ब्रह्मचारी का टिकट होना मुश्किल दिखायी देने लगा है। यह सब उनके अपनों की ही करामात है। अब भविष्य ही बताएगा की कांग्रेस व भाजपा से टिकट किसको मिलता है। कारण की राजनीति में समीकरण कब बदल जाएं कहा नहीं जा सकता।

हरिद्वार सीटः कांग्रेस के आलोक शर्मा व भाजपा से मंगला माता हो सकती हैं उम्मीद्वार


