होली की खुशियां मातम में बदलीं, भाई की मौत की खबर सुन दूसरे ने भी तोड़ा दम

होली पर्व पर एक साथ दो भाईयों की मौत से परिवारजनों में कोहराम मच गया। होली की खुशियां मातम में बदल गई।


जानकारी के अनुसार राजपुरा के राजेंद्र नगर में रहने वाला अनिल सक्सेना रिक्शा चालक था। बताया जाता है कि घरेलू क्लेश के चलते उसने होली के दिन फांसी लगा ली। अनिल की मौत की खबर सुनते ही परिवार में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे फंदे से उतार कर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


इस घटना के दौरान अनिल का बड़ा भाई अनूप उत्तर प्रदेश में था। भाई की मौत की खबर सुनकर वह हतप्रभ रह गया। इस बीच उत्तर प्रदेश से हल्द्वानी लौटते समय उसे भी दिल का दौरा पड़ गया। जिससे उसकी भी मौत हो गई। होली पर्व पर एक साथ दो भाईयों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *