सर्दियों के दिनों में गुड खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है यह स्वाद के साथ स्वास्थ्य भी अच्छी रखता है। गुड का सेवन करने से पाचन तंत्र सही रहता है। यह प्राकृतिक तरीके से ताजे गन्ने के रस से तैयार किया जाता है। गन्ने की फसल सर्दियों में होती है, और उसी समय पर इसका गुड बनाया जाता, जो वर्ष भर जी भरके खाया और खिलाया जाता है। इसके अनेकों औषधीय प्रयोग है, देखे कुछ और लाभ।
1ः- पाचन तंत्र को ठीक करता है
गुड या प्राक्रतिक शक्कर खाने से खून साफ होता है। रोज खाना खाने के बाद गुड खाने से पेट में ठंडक मिलती है और गैस नहीं बनती है। दूध के साथ गुड खाने से पाचन तंत्र हेल्थी रहता है।
2ः- मासिक धर्म में दर्द
जिन महिलाओ को मासिक धर्म के दौरान दर्द रहता हो उन्हें गुड खाना चाहिए। इससे पेट को आराम मिलता है और दर्द में राहत मिलती है।
3ः- लौह तत्व से भरपूर
गुड या प्राकृतिक शक्कर में खून के लिए जरूरी लौह तत्व भरपूर मात्रा में होता है। अतः इसे अनीमिया के मरीजों को खाना चाहिए।
4ः- त्वचा के लिए गुणकारी
गुड खाने से खून के बुरे तत्व साफ हो जाते है जिससे त्वचा में निखर आता है और कील मुहांसो की समस्या भी दूर रहती है।
5ः- सर्दी में उपयोग
सर्दी खांसी में या प्राक्रतिक शक्कर से राहत मिलती है और चाय में या लड्डू में भी इसका उपयोग किया जा सकता है।
6ः- ऊर्जा का स्त्रोत
गुड खाने से हमें ऊर्जा मिलती है जब भी थकन या कमजोरी लगे तो गुड खाने से तुरंत आराम मिलता है।
7ः- दमा
दमा के मरीजांे को गुड या शक्कर का सेवन फायदेमंद रहता है क्यूंकि इसमें एलर्जी से लड़ने वाले तत्व होते हैं।
8ः- जोड़ांे के दर्द
हर रोज गुड के साथ अदरक का सेवन करने से जोड़ांे के दर्द में आराम मिलता है।
9ः- आवाज बैठ जाने पर
आवाज बैठ जाने पर पके चावल के साथ गुड खाने से आवाज ठीक हो जाती है।
10ः- अस्थमा होने पर
गुड और काले तिल के लड्डू खाने से आराम मिलता है।
11ः- कान में दर्द होने पर
गुड में घी मिलकर खाने से आराम मिलता है।
12ः- श्वास के रोग
गुड और सरसों का तेल मिलाकर खाने से साँस के रोग दूर होते हैं।
13ः- आँखों की रोशनी
आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए गुड और बाजरे की खिचड़ी मिलकर खाने से लाभ मिलता है।
14ः- खट्टी डकारे
खट्टी डकारे आने पर गुड और सेंधा नमक मिलकर चाटने से आराम मिलता है।
यदि लोग अधिक से अधिक मात्रा में गुड का प्रयोग करें तो मधुमेह सहित अनेक रोग कभी नहीं होगें। किसानों को रोजगार मिलेगा और हमारा शरीर भी स्वस्थ रहेगा।
Dr.(Vaid) Deepak Kumar
Adarsh Ayurvedic Pharmacy
Kankhal Hardwar
aapdeepak.hdr@gmail.com
9897902760