हरिद्वार। हरिद्वार के कनखल स्थित DAV Public School Kankhal की कक्षा 12वीं की छात्रा Kirti Sharma ने 92.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम रोशन किया है।
बिल्वकेश्वर कॉलोनी निवासी आनंद भूषण शर्मा एवं रीतू शर्मा की इकलौती पुत्री कीर्ति की इस शानदार सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने कीर्ति को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
कीर्ति की इस उपलब्धि के पीछे परिवार का शैक्षणिक वातावरण भी प्रेरणादायक रहा है। उनके दादाजी स्वर्गीय वेद प्रकाश शर्मा Haridwar Municipal Corporation से अधीक्षक पद से सेवानिवृत्त रहे, जबकि दादी दुर्गेश शर्मा एक सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं।
कीर्ति शर्मा की सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बन गई है।


