स्कूल जाने से मना करने पर एक क्रूर मां ने अपनी ही बच्ची को गर्म चाकू से जला डाला। बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। घटना की जानकारी बच्ची के पिता को लगने पर वह बच्ची को लेकर थाने पहुंचा और पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कराया।
जानकारी के मुताबिक यूपी के संतकबीर नगर के पिपरौली गांव निवासी कंचन का कालेसर के रहने वाले राहुल से वर्ष 2016 में प्रेम विवाह हुआ था। इस दौरान उनके दो बेटियों पैदा हुई। बड़ी बेटी 5 साल की और छोटी 9 महीने की है। राहुल मजदूरी करता है। राहुल की शादी से उसके परिवार के लोग खुश नहीं थे। लिहाजा वह परिवार से अलग पत्नी कंचन के साथ रहता था।
राहुल ने बताया कि शानवी का पहली बार पास के पार्वती पब्लिक स्कूल में एडमिशन कराया था। उसे मंगलवार को पहली बार ही स्कूल जाना था। सुबह वह काम पर गया था। शानवी स्कूल जाने से मना कर रही थी। इससे नाराज कंचन ने 5 साल की बेटी शनवी को चाकू गर्म कर 17 जगह से दाग दिया। पुलिस पति की शिकायत पर आरोपी कंचन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।