हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह से तैयार है। भाजपा संगठन को मजबूत और मोबलाईज किया जा रहा है। समय-समय पर केन्द्रीय पदाधिकारी व जिन पर स्थानीय स्तर पर जिम्मेदारी है, वह सभी लोग संगठन को सक्रिय किए हुए हैं। पार्टी की जिस प्रकार से की जा रही है, चुनाव यदि एक माह में भी होते हैं तो पार्टी उसके लिए पूरी तरह से तैयार है। इस दौरान उन्होंने यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
हरिद्वार पहुंचे त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मीडिया से बातचीत की। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्हांेंने कहाकि तीन मुख्यमंत्री बदलने को लेकर उन्होंने कहाकि जनता को इससे कुछ लेनादेना नहीं है। जनता को सरकार की कार्यशैली को देखना है। सरकार के साढ़े चार साल पूरे हो गए हैं और पांच वर्ष की सरकार की उपलब्धियों को लेकर पार्टी चुनाव में जाएगी। भविष्य की योजनाएं और जो विकास कार्य कराए गए हैं उनको अपने दृष्टि पत्र में लाएगी। वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा ने जो वायदे जनता से किए थे उनको जनता को बताएंगे। उन्होंने कहाकि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जितनी घोषणाएं वे कर रहे हैं। वे सभी पूरी होंगी। वे बजट देखकर ही घोषणाएं कर रहे हैं। हरकी रावत के बयानबाजी को लेकर उन्होंने कहाकि ये प्यार-मोहब्बत की बातें हैं, चलती रहती हैं। हरक सिंह जो भी बातें कह रहे हैं। वह गुस्से में नहीं कह रहे हैं। वे प्यार में कह रहे हैं। वहीं हरीश रावत द्वारा उनकी प्रशंसा को लेकर दिए गए बयान में उन्होंने कहाकि हरीश रावत का यह बडप्पन है। उन्होंने कहाकि हरीश रावत एक बार टेलीस्कोप लेकर यात्रा पर गए थे। और टेलीस्कोप से प्रदेश में विकास को ढूढ़ने निकले थे। भगवान केदारनाथ जी के चरणों में पहुंचने पर उन्होंने स्वीकार किया था कि हां विकास हुआ है। हरक सिंह रावत से उनको कभी किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। सरकार में रहते हुए उन्होंने अपने विवेक से सभी निर्णय लिए। मैंने सरकार में रहते हुए जो भी निर्णय लिया उसको वापस नहीं लिया। हरक सिंह रावत लगातार वर्षों से प्रदेश की सेवा कर रहे हैं। विश्वविद्यालय में उन्होंने हजारों बच्चों को पढ़ाया और अब वहां से मुक्त होकर प्रदेश की सेवा कर रहे हैं।


पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र बोले, टेलीस्कोप से हरीश को नजर आया विकास, हरक को नहीं जख्म


