बेटे ने की पिता की चाकू से गोदकर हत्या

एक युवक ने नशे में अपने पिता की चाकू गोदकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। घटना पंतनगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी नंबर 1 की है। मृतक आर्मी में सूबेदार के पद से रिटायर्ड था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


शराब के नशे में एक बेटे ने अपने पिता की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। आनन-फानन में उसे किच्छा अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि भजमन गिरि शराब पीने का आदी था। शराब पीकर वह घर में आए दिन झगड़ा करता रहता था।


बीते रात भी भजमन गिरि शराब पीकर घर मे ंझगड़ा कर रहा था। बीच बचाव करने आए पिता दीवान गिरि पर आरोपी भजमन गिरि ने चाकू से हमला कर दियां। दीवान गिरि को तत्काल किच्छा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *