रिश्तों को तार-तार कर नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म के आरोपी सौतेले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी सहित पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। आरोपी मूल रूप से उप्र के सहारनपुर का रहने वाला है।
जानकारी के मुताबिक देहरादून के सेलाकुई में किराए पर रह रहे एक सौतेले पिता पर अपनी नाबालिक पुत्री से दुष्कर्म के आरोप लगे। सेलाकुई थाने में आरोपी की पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका सौतेला पिता नाबालिग पुत्री के साथ बीती जुलाई से लगातार गलत काम करता आ रहा है। विरोध करने पर गाली गलौच करता है और जान से मारने की धमकी देता है। महिला ने तहरीर में बताया कि पहले तो उसने लोकलाज के चलते कोई शिकायत नहीं की। और उसके पति ने भी माफी मांग ली थी और कहा कि वह अब से ऐसा नहीं कुछ नहीं करेगा। लेकिन उसके बाद भी उसकी हरकते बंद नहीं हुई और विरोध करने पर गली गलौज कर जान से मारने की धमकी देता है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन सिंह ने बताया आरोपी समुदाय विशेष का है। पुलिस ने मारपीट, गाली गलौच, जान से मारने की धमकी व पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को सेलाकुई क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।