हरिद्वार। ट्रैक्टर के नीचे दबकर एक किसान की मौत हो गई। किसान की खबर सुनते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक जनपद के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बेहेडेकी सैदाबाद निवासी सन्नी त्यागी उम्र 30 वर्ष पड़ोसी किसान के खेत में धंसे हुए ट्रैक्टर को निकालने अपना ट्रैक्टर लेकर गया था। बताया गया की जब किसान ने ट्रैक्टर निकलने के लिए अपना ट्रैक्टर चलाया तो ट्रैक्टर एक साइड मे गिर गया। जिस कारण से सन्नी अपने को संभाल नहीं पाया और ट्रैक्टर के नीचे दब गया।
आनन-फानन में मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सन्नी को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और तत्काल सन्नी को अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने सन्नी को मृत घोषित कर दिया। सन्नी की मौत की खबर सुनकर गांव में गम का माहौल है।


