विधायक मदन कौशिक की बनाई फेक फेसबुक आईडी, हॉट मॉडल की लगाई फोटो

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के हरिद्वार शहर से विधायक मदन कौशिक की फेक फेसबुक आईडी बना दी गई है, जिसमें हॉट मॉडल की फोटो लगाई गई है। इस संबंध में विधायक मदन कौशिक की जनसंपर्क अधिकारी ने ज्वालापुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में कहां गया है कि विधायक मदन कौशिक के नाम से कोई फेक फेसबुक आईडी बनाकर संचालित कर रहा है।जिससे उनकी छवि धूमिल हो रही है। इस मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं भाजपा नेता विकास तिवारी ने कहां की चुनाव नजदीक आता देख उनके विरोधी उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर इस प्रकार के हाथ कंडे अपना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *