देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र के धौरणपुल के नजदीक हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची राजपुर पुलिस ने घायल युवक को 108 एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक आईटी पार्क स्थित एक आईटी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत ऋषभ ठाकुर पुत्र राजेन्द्र ठाकुर निवासी ग्राम नहान (29 वर्ष) हिमाचल प्रदेश पिछले दो-ढाई वर्षांे से राजपुर क्षेत्र में शिव गंगा कॉलोनी में रह रहा था। बताया जा रहा है कि बीती रात वह ड्यूटी खत्म कर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर मृतक के परिजनो को सूचित कर दिया है।