चार साल के मासूम को स्टेशन पर छोड़कर महिला प्रेमी संग फरार

सोशल मीडिया से शुरू हुई दोस्ती ने प्यार का ऐसा रंग चढ़ाया की महिला मुस्लिम युवक के प्यार में पागल होकर अपने चार साल के मासूम बच्चे को रेलवे स्टेशन पर रोता हुआ छोड़कर फरार हो गई। मुंबई पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर दोनों को उत्तराखण्ड के उधमसिंह नगर जिले के गदरपुर से गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल पुणे (महाराष्ट्र) की रहने वाली एक महिला की इंस्टाग्राम पर एक युवक से बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। युवक मुस्लिम समाज का है और बैंगलौर में रहकर नाई का काम करता है। महिला के एक चार साल का बेटा भी है। जिसे महिला लेकर बेंगलुरु आ गई और प्रेमी के साथ रहने लगी। जब प्रेमी ने उसे अपने घर गदरपुर (उत्तराखंड) चलने के लिए कहा तो वह इसके लिए राजी हो गई।

इस बीच प्रेमी युवक इरशाद हुसैन निवासी मजराशीला, गदरपुर ने उसे बच्चे को वहीं छोड़कर चलने को कहा तो महिला ने अपने मासूम का भी त्याग कर दिया और वह दोनों बच्चे को रेलवे स्टेशन ही छोड़कर गदरपुर के लिए निकल गए।

दूसरी ओर पत्नी व बच्चे के गायब होने पर महिला के पति महादेव मोरे ने पूर्णा पुणे (महाराष्ट्र) थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। जांच-पड़ताल में इंटरनेट मीडिया से पुलिस को दोनों की दोस्ती का पता चला। साथ ही महिला के आशिक इरशाद के ऊधम सिंह नगर के गदरपुर का रहने का भी पता पुलिस को चल गया। इस पर मुंबई पुलिस कांस्टेबल रानी व सोनम के साथ यहां पहुंची।

गदरपुर थाने में आमद दर्ज करा थानाध्यक्ष राजेश पांडे के निर्देश पर संयुक्त टीम ने ग्राम मजराशीला में इरशाद हुसैन के घर पर दबिश दी तो स्वाति को तो वहां से बरामद कर लिया, लेकिन इरशाद घर से फरार था। जिसे करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सामाजिक कार्यकर्ता साबिर हुसैन की मदद से गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले आई। दोनों के बयान दर्ज करने के बाद मुंबई पुलिस दोनों को पुणे ले गई। पुलिस पूरे मामले को लव जिहाद के एंगल से भी देख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *