समाज उत्थान के लिए शिक्षा बहुत जरूरीः लक्ष्मी नारायण

किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर को महाविद्यालय पहुंचने पर किया स्वागत
हरिद्वार।
किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने आज महिला महाविद्यालयं पहुंची जहां कॉलेज की अध्यापिकाओं और छात्राओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर उन्होंने कहाकि आज समाज केवल पुरुष या स्त्री दो वर्गों में ना बंटकर, थर्ड जेंडर को भी मान्यता दे रहा है। जिसका जीता जागता उदाहरण किन्नर अखाड़ा है। कोर्ट और सरकार की पहल पर अब थर्ड जेंडर को भी समान अधिकार प्राप्त हैं।
किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि किसी भी समाज ओर देश के उत्थान के लिय शिक्षा बहुत आवश्यक है। शिक्षा से ही समाज का उत्थान संभव है। उन्होंने कहा कि वैसे भी कहा गया है कि किसी भी देश या समाज को अगर आगे बढ़ना है, तो उस समाज या देश की मां या महिला को शिक्षित होना आवश्यक है, क्योंकि मां ही एक बालक की पहली शिक्षक होती है। इस अवसर पर महिला महाविद्यालय की संचालिका वीणा शास्त्री ने कहा कि आज समाज में थर्ड जेंडर का भी उतना ही सम्मान है जितना किसी और का। पुरूष हो या महिला या फिर कोई थर्ड जेंडर सभी ईश्वर की रचना है, अब तो संविधान में भी थर्ड जेंडर को समानता का अधिकार दे दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *