उत्तराखंड में एक बार फिर से धरती डोली है। प्रदेश के कई जिलों में सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता कम होने के चलते कहीं से भी नुकसान की खबर नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में आज दो स्थानों में झटके महसूस किए गए। चमोली में सुबह पौने छह बजे के करीब भूकंप आया। जिसकी तीव्रता 2.6 आंकी गई। इसकी गहराई 22 किलोमीटर बताई गई है। वहीं पिथौरागढ़ में भी तड़के 3.18 बजे भूकंप आया। पिथौरागढ़ में भूंकप की तीव्रता 2.9 थी। यहां भूकंप की गहराई 20 किलोमीटर थी। भूकंप से जानमाल के नुकसान का कोई समाचार नहीं है।