उपचार के दौरान डॉ. रिजवान ने हिन्दू महिला के गुप्तांग में डाली उंगली, हुआ हंगामा, गिरफ्तार

हरिद्वार। जनपद की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लंढौरा से भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर के पेशे को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पर लोकनायक नाम के एक निजी अस्पताल में भर्ती एक हिन्दू महिला के गुप्तांग में उंगली डालने की शर्मनाक हरकत अस्पताल के डॉक्टर रिजवान के द्वारा की गई है। जिसके बाद महिला ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। हंगामा देख डॉक्टर रिजवान और उसका स्टाफ अस्पताल को बंद कर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर रिजवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रविवार की रात आरोपी डॉक्टर रिजवान को गिरफ्तार भी कर लिया है।


बता दंे कि लंढौरा क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी 6 महीने पहले हुई थी। महिला अपने पति के साथ अपने मायके आई थी। 31 जनवरी को युवती की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद लंढोरा स्थित लोकनायक नाम के निजी अस्पताल में महिला को भर्ती कराया गया। आरोप है की डॉक्टर रिजवान बार-बार युवती का चेकअप करने आ रहा था। इसी दौरान डॉ रिजवान ने हिन्दू महिला के पति को फल लेने के लिए बाजार भेज दिया। आरोप है कि इसी दौरान अकेला पाकर डॉ रिजवान ने युवती के कपड़े ऊपर कर उसके गुप्तांग में उंगली डालने की शर्मनाक हरकत की। पति के अस्पताल पहुंचने पर महिला ने पूरी घटना की जानकारी अपने पति को दी। जिसके बाद युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जहां पर जमकर हंगामा हुआ। जिसके बाद आरोपी डॉक्टर और उसका स्टाफ अस्पताल को बंद कर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।


पीड़ित परिवार ने मंगलौर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर आरोपी डॉक्टर पर कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी डॉक्टर रिजवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *