नशे पर केन्द्रित हुआ हरिद्वार शहर सीट पर चुनाव

कांग्रेस के आक्रामक रूख से भाजपा बैकफुट पर
हरिद्वार।
मतदान में अब कुछ ही घंटों का समय शेष बचा है। सभी प्रत्याशी तुफानी प्रचार में जुटे हुए हैं। हर कोई जनता से लुभावने वादे कर रहा है। प्रत्योक विधानसभा में अपने अलग मुद्दे हैं, किन्तु हरिद्वार शहर सीट पर जहां मुकाबला मुख्य प्रतिद्वंदी भाजपा और कांग्रेस के बीच रोचक है वहीं चुनाव का मुख्य मुद्दा नशा मुक्त हरिद्वार बन चुका है। नशे के समक्ष सभी मुद्दे गौण हो चुके हैं। वहीं भाजपा नेताओं के घरों से पकड़ी जा रही शराब व स्मैक ने भाजपा को बेकफुट पर कर दिया है। भाजपा को इस मसले पर जवाब देते नहीं बन रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के नशे को लेकर आक्रामक रूख अपनाने के बाद भी भाजपा प्रत्याशी एक बार भी विपक्ष के आरोपों को जवाब देने के लिए मीडिया के सामने आने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाए। जिस कारण से विपक्ष को और अधिक आक्रामक होने का अवसर मिल गया। यही कारण रहा की कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजंेवाला की प्रेसवार्ता का पूरा फोकस नशे पर ही रहा। उन्होंने नशे के मामले में भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
कांग्रेस का नशे को लेकर आक्रामक रूख और भाजपा की ओर से कोई प्रत्युत्तर न मिलने पर कांग्रेस जहां आक्रामक हुई है वहीं जनता की सहानुभूति भी इस मुद्दे पर उसके साथ नजर आ रही है। यदि इस बार चुनाव में नतीजा कांग्रेस के पक्ष में जाता है तो उसका कारण नशे का मुद्दा ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *