द्रौपदी मुर्मू को मिला उत्तराखंड के 2 निर्दलीय विधायकों का समर्थन

एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून दौरे पर पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने सभी विधायकों और सांसदों से मुलाकात की। सभी ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मुर्मू के साथ बातचीत की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे। द्रौपदी मुर्मू को निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन मिलता दिख रहा है।


राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ ही अन्य पार्टी नेताओं से मुलाकात की और अपने पक्ष में मतदान करने का निवेदन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे।


बता दें कि इस स्वागत समारोह में जहां एक तरफ एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अपने पक्ष में वोट करने के लिए सभी पार्टी पदाधिकारियों से निवेदन कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ द्रौपदी मुर्मू देश के प्रति अपने विजन और विचारों को भी सभी के सामने रख रही हैं। बड़ी बात यह है कि इस कार्यक्रम में बीजेपी के विधायक और सांसद ही नहीं निर्दलीय विधायक उमेश कुमार और संजय डोभाल भी शामिल हुए हैं। वहीं द्रौपदी मुर्मू को निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन मिला है।

बता दें कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान होगा। 21 जुलाई को मतगणना की तारीख निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *