मानवता की रक्षा के लिये विश्व धर्म संसद आवश्यक: डॉ उदिता

नरसिंहानंद गिरी की अनुपस्थिति में भी होगी विश्व धर्म संसद

हरिद्वार। यति नरसिंहानंद सरस्वती फाउंडेशन की महासचिव व विश्व धर्म संसद की मुख्य संयोजक डॉ उदिता त्यागी ने अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुनील त्यागी व श्रीअखण्ड परशुराम अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के साथ विश्व धर्म संसद को लेकर प्रेस क्लब में पत्रकारों के समक्ष अपनी बात रखी।


विश्व धर्म संसद का आयोजन यति नरसिंहानंद सरस्वती फाउंडेशन अनेक अन्य संस्थाओं के सहयोग से कर रही है। यह आयोजन 17 से 22दिसम्बर तक चलेगा। पहले दिन दिवस यह आयोजन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में और अंतिम तीन दिन यह आयोजन श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े में होगा। इस आयोजन का उद्देश्य विश्व के सभी गैरमुस्लिमों को इस्लामिक जिहाद की वास्तविक विभीषिका को समझा कर एक प्लेटफार्म पर लाना है, जहां सम्पूर्ण विश्व के के सभी गैर मुस्लिम धर्मगुरु, बुद्धिंजीवी व विद्वान अपने और सम्पूर्ण मानवता के अस्तित्व की रक्षा के एक दूसरे के साथ सहयोग के मार्ग खोजने का प्रयास करेंगे।


आयोजन के बारे में बताते हुए डॉ उदिता त्यागी ने कहा कि आज सम्पूर्ण विश्व मे जिस तरह के हालात बन चुके हैं, वह सम्पूर्ण मानवता के लिये बहुत ही अशुभ है। आज दुनिया का ऐसा कोई कोना नहीं बचा है जहां जिहादी ना पहुंच गए हो। आज सम्पूर्ण विश्व में जिहादी जनसंख्या को हथियार बनाकर लोकतंत्र के माध्यम से सभी देशों पर कब्जा करके वहाँ सभी गैर मुस्लिम जनसमुदाय का समूल नरसंहार करने की कार्ययोजना पर चल रहे हैं। आज कोई भी जनसमुदाय केवल अपने बूते पर जिहादियों से अपनी रक्षा नहीं कर सकता। ऐसे में सम्पूर्ण विश्व के सभी गैर मुस्लिम जनसमुदायों को एक साथ आकर अपने अस्तित्व के साथ ही सम्पूर्ण मानवता को बचाने का प्रयास करना चाहिये। विश्व धर्म संसद इसके मार्ग खोजने में सहायक सिद्ध होगा। कहाकि विश्व शांति और सम्पूर्ण मानवता की रक्षा के लिये विश्व धर्म संसद आवश्यक है।


डॉ उदिता त्यागी ने कहा कि विश्व धर्म संसद महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज का स्वप्न है, जो उनकी अनुपस्थिति में भी पूर्ण किया जाएगा। प्रेस वार्ता में सुनील त्यागी, कथावाचक पंडित पवनकृष्ण शास्त्री ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
प्रेस वार्ता में असीमानंद, विजयपाल सिंह त्यागी, सुभाष त्यागी, आनंद तिवारी, आशुतोष पांडे, डॉ रामसिंह, शशिकांत त्यागी, देव नारायण तिवारी, जागेश त्यागी, मनोज त्यागी, अमित पुंडीर, विवेक नगर, तरुण त्यागी, अंकित आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *