जयंती पर याद किये गए भगवान बुद्ध

डीपीएस दौलतपुर के छात्रों के लिए ऑनलाइन गतिविधि का आयोजन
हरिद्वार।
बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान बुद्ध की जयंती बुद्ध पूर्णिमा पर डीपीएस दौलतपुर के छात्रों ने ऑनलाइन गतिविधियों के जरिये भगवान गौतम बुद्ध का स्मरण किया। इस दौरान बच्चों ने उनके विचारों को साझा कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य और विद्यालय प्रबंधन ने भी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


प्रधानाचार्य पूनम श्रीवात्सव ने बताया कि भगवान बुद्ध ने पूरी दुनिया को करुणा और सहिष्णुता के मार्ग के लिए प्रेरित किया। बुद्ध के विचार हमें सुखद जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर बच्चों ने शांति मुद्रा में भगवान बुद्ध के चित्रों के साथ उनके विचारों को साझा कर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। कक्षा एक की अग्रिमा, मृणालिनी मिश्रा, अवनी शर्मा, दिव्यंका चौहान आदि में बुद्ध के शानदार चित्र बनाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *