हरिद्वार। भाजपा की नई कार्यकारिणी की सूची जारी होने के बाद से उस पर संशय के बादल मंडराने लगे हैं। जारी की गई सूची को लेकर भाजपा में असमंजससंशय की स्थिति सामने आयी है। प्रदेश संगठन की ओर से हरिद्वार के पदाधिकारियों को कहा गया है कि जिन्होंने यह सूची सोशल मीडिया पर प्रसारित की है वह इसे तुरंत हटा लें।
जानकारी के अनुसार कहा गया है कि भाजपा जनपद हरिद्वार के जिन पदाधिकारियों के द्वारा उत्तराखंड के संगठनात्मक जिलों की रचना सूची सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित की जा रही है उसे प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार वह तत्काल रुप से इसको हटा लंे।
जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान ने बताया संगठन से निर्देश मिले थे सूची को सोशल मीडिया से हटा लें, अभी वह प्रदेश मुख्यालय में बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। इस संबंध में इससे ज्यादा वह कुछ नहीं बता सकते।