देवभूमि का नाम न करो बदनाम, फर्जी जगद्गुरु व शंकराचार्य बनाने पर लगाओ लगाम, वरना होगी कार्यवाही

हरिद्वार। देवभूमि हरिद्वार में अखाड़ों के संतों द्वारा गृहस्थियों को जगद्गुरु और शंकराचार्य बनाने पर स्वामी गोविन्दानंद सरस्वती महाराज ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।


उन्होंने कहाकि अखाड़े व संत फर्जी जगद्गुरु और शंकराचार्य बनाकर उत्तराखण्ड देवभूमि की गरिमा को कलंकित करने का कुकृत्य न करें। कहाकि फर्जी लोगों का महिमामंडन करने से सनातन और सनातनी परम्पराओं को नुकसान पहुंच रहा है। ऐसा न हो कि यही फर्जी लोग भविष्य में आपके लिए ही समस्या बन जाए। उन्होंने कहाकि यदि फर्जी जगद्गुरु और शंकराचार्य बनाने पर रोक नहीं लगायी गयी तो वह कार्यवाही करने के लिए बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *