उत्तराखंड में मतदान के बाद जिस तरह से भाजपा विधायकों में बगावती सुर सुनाई दे रहे हैं, उसके बाद पार्टी आलाकमान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को दिल्ली तलब किया है।
बता दें कि चुनाव के बाद कई विधायकों ने प्रदेश अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे। आरोप लगाने वाले विधायकों में लक्सर से संजय गुप्ता, हरभजन सिंह चीमा और कैलाश गहतोड़ी शामिल थे। जिसके बाद भाजपा आलाकमान ने मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को दिल्ली तलब किया है। चर्चा है कि नाराज विधायकों को भी जल्द ही दिल्ली तलब किया जा सकता है। उनसे उनकी नाराजगी का सबब पूछा जा सकता है।

सीएम धामी व प्रदेश अध्यक्ष कौशिक दिल्ली तलब, हाईकमान ने मांगा जवाब


