सिपाही के हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी के डीजीपी ने दिए निर्देश

देहरादून के कैंट थाने में तैनात पुलिस के एक सिपाही पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार 04 नामजद अभियुक्तों के खिलाफ ईनाम घोषित कर उनकी तत्काल गिरफ्तारी के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सख्त निर्देश दिए हैं।

बताते चलें कि बीते रोज देहरादून के कैंट थाने में तैनात पुलिस कांस्टेबल मनोज राणा सुबह करीब 5 बजे अपने घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। तभी कुछ दूरी पर अवैध खनन मंे लगी गाडि़यों को देख उसे रोकने लगा। जिस पर खनन माफियाओं ने जवान पर गाड़ी चढ़ा दी। घायल जवान को तुरन्त नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार बताए जा रहे हैं। जिनकी गिरफ्तारी ना होने पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सिपाही मनोज राणा के हमलावरों के खिलाफ ईनाम घोषित कर उनकी तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *