दीपावलीः बाजार में वोकल फॉर लोकल का दिख रहा असर

हरिद्वार। दीपों के पर्व दीपावली में अब चंद ही रोज शेष हैं। दीपावली की रौनक बाजारों मंें दिखने लगी है। बाजार ग्राहकों के लिए सज गए हैं। ऐसे में बाजारों में खरीदारों की भीड़ भी उमड़ने लगी है। चारों ओर बाजारों में रौनक ही रौनक दिखाई दे रही है। अब लोग दीपावली त्योहार को रंगीन करने के लिए चाइनीज उत्पाद छोड़ पारंपरिक मिट्टी के बने सजावटी सामान की ओर आकर्षित हो रहे हैं। मेड इन इंडिया के चलते अब लोगों की घरेलु उत्पादों में रूचि बढ़ रही है। जिस कारण से सजावट का सामान बनाने वाले भी खुश नजर आ रहे हैं। मेक इन इंण्डिया का सबसे अधिक असर कुंभकारों पर पड़ता दिखाई दे रहा है। जिसके चलते लोग अब मिट्टी का सामान व दिए में रूचि दिखा रहे हैं।


आधुनिकता के इस दौर में भी दिवाली पर मिट्टी के दीए लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। ऐसे में रंगीन दीयों की डिमांड बढ़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल अभियान के तहत आमजन इसमें पूरी तरह से भागीदारी करने का मन बना चुके हैं। ऐसे में अब लोगों की पहली पसंद मिट्टी से बने डिजाइनिंग आइटम, मूर्तियों के अलावा दीयों की डिमांड खूब हो रही है। शहरवासी वोकल फॉर लोकल की थीम पर अपने घर को सजाने के लिए मिट्टी से बने दीए, डेकोरेटिव आइटम और मूर्तियां खरीद रहे हैं। ग्राहकों का इसके प्रति बढ़ते रुझान से कारीगरों के चेहरों भी खिल उठे हैं।


बाजारों में कई तरह की डिजाइन के मिट्टी के दीयों की मांग बढ़ी है। इनमें विशेष रंग-बिरंगी कलाकृतियों के छोटे-बड़े और कई आकृति वाले दीए दिखाई दे रहे हैं। मिट्टी का कारोबार करने वाले कुम्हार सुनील प्रजापति ने बताया ग्राहकों के डिमांड के अनुसार अब मिट्टी से बने आइटम में परिवर्तन किया गया है। बाजारों में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए अपने कारोबार में परिवर्तन करते हुए मिट्टी से बने दीयों के अलावा मिट्टी की तरह-तरह के मूर्तियां और डिजाइनिंग आइटम भी बना रहे हैं। साथ ही कई डिजाईन के दिए भी बनाए जा रहे हैं, जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। मिट्टी से बने आइटम को अब कलर-पेंट करके इनकी खूबसूरती में चार चांद लगाये जाते हैं। कारीगरों का कहना है कि इस बार उनको दीपावली में काफी उम्मीदें हैं, लेकिन अभी कारोबार पूरी तरह से मंदा है। एक-दो दिन में बाजार में उछाल आने की पूरी संभावना है। जिस प्रकार से लोग अब चाइनीज सामान से दूरी बनाते दिख रहे हैं उससे उन्हें इस बार अच्छे व्यापार की उम्मीद है। हालांकि बाजार में चाईनीज सामान की भी बिक्री हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *