अपडेट-चमोली करंट हादसाः मृतकों की संख्या हुई 16, 7 घायल, सूची जारी

चमोली में करंट हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 7 लोग घायल हैं। घायलों को एम्स ऋषिकेश हेलीकॉप्टर से लाया गया है। इस संबंध में पुलिस प्रशासन ने मृतकों व घायलों की सूची जारी की है।

उधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर शोक जताते हुए मजिस्टेªट जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली घटना में मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 1-1 लाख रुपए की राहत राशि अविलंब प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चमोली घटना के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय को भी घटना की पूरी जानकारी दी गईं है। मुख्यमंत्री घटना के बाद चमोली के लिए रवाना हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *