हरिद्वारः महिला श्रद्धालु को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

हरिद्वार। हाईवे पर सड़क पार कर रही एक महिला को देर रात किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला कर्नाटक की रहने वाली थी, जो जत्थे के साथ स्नान के लिए हरिद्वार आई थी। नान करके वापस लौटते समय यह घटना हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। घटना रुड़की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में लिब्बरहेड़ी गांव के पास हुई।
जानकारी के मुताबिक कर्नाटक से 22 लोगों का एक जत्था हरिद्वार स्नान के लिए आया था। वापस लौटते समय सभी लोग लिब्बरहेड़ी गांव के पास सड़क किनारे रुक गए, जहां पर बैठकर खाना बनाया जा रहा था। तभी पदमिन बाई नाम की एक बुजुर्ग महिला शौच के लिए जाने के लिए सड़क पार कर रही थी। तभी महिला को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद लोगों ने इस दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *