बारिश से गिरी छत, गाय की मौत

हरिद्वार। जनपद में रविवार सुबह हुई तेज बारिश के कारण रुड़की के शेखपुरी में एक मकान की छत गिर गई। छत के गिरने से दबने के कारण एक गाय की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार रुड़की नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 शेखपुरी में मोहित कुमार पुत्र स्वर्गीय रतन सिंह का घर है, जिसके एक कमरे में वह अपनी गाय और उसकी बछिया को बांधते थे। बताया गया है आज सुबह तेज बारिश के दौरान उस कमरे की छत भरभराकर गिर गई।

आवाज सुनकर घर के सदस्य और आसपास के लोग उस ओर दौड़े तो देखा कि गाय घर के मलवे में दबी हुई है। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद मलवे में दबी गाय को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

गाय की मौत के बाद परिवार में माहौल गमगीन है। वहीं पीड़ित परिवार ने प्रशासन से भी मदद की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *