कांग्रेस को झटकाः दर्जनों ने थामा भाजपा का दामन

हरिद्वार। शनिवार को कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। देवपुरा स्थित भारत सेवाश्रम में आयोजित भाजपा के गरीब कल्याण सम्मेलन के दौरान तीन दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। स्थानीय सांसद डा.रमेश पोखरियाल निशंक, शिक्षामंत्री डा.धनसिंह रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक सुरेश राठौर, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डा.जयपालन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि, जिला महामंत्री विकास तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल अरोड़ा ने कांग्रेस छोड़कर आए कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता प्रदान करते हुए फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी रहे विवेक भूषण विक्की के संयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल करने में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि की मुख्य भूमिका रही। भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए सांसद डा.निशंक ने कहा कि कांग्रेस से युवाओं का मोहभंग हो रहा है। पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर युवा लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं। शिक्षा मंत्री डा.धनसिंह रावत ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। केंद्र की मोदी सरकार की विकास परक नीतियों से समाज के प्रत्येक वर्ग में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ रहा है।


कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विवेक भूषण विक्की, केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार के पूर्व चेयरमैन शुभम शर्मा व अमन गौड़ ने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी व कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं मिलने के चलते तथा प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया।
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वालों में अमित जोशी, सुशांत मेहता, रजनीश, मयंक, मयूर, रितेश कुमार, मोहित सैनी, आशीष पाराशर, संतोष ध्यानी, राजु कुमार, आकाशचंद शर्मा, गौरव गोस्वामी, राहुल राणा, गगन गुप्ता, रविन्द्र, पवन चौहान, यश चौहान, अभिषेक राय, वरदान भारद्वाज, मोहन कुमार, ओमप्रकाश, संदीप चौहान, शुभम नौटियाल आदि प्रमुख हैं।
भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत करते सांसद डा.निशंक व शिक्षा मंत्री डा.धनसिंह रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *