कांग्रेस पार्षदों ने जन्म-मृत्यु पंजीकरण के लिए यूजर चार्ज स्लिप अनिवार्य करने का किया विरोध

हरिद्वार। मंहगाई को लेकर सत्ता पक्ष पर हमलावर हो रही कांग्रेस को विरोध का एक और हथियार मिल गया है। नगर निगम हरिद्वार में जन्म और मृत्यु पंजीयन के लिए यूजर चार्ज स्लिप की अनिवार्यता का कांग्रेस पार्षदों ने विरोध किया है। यूजर चार्ज स्लिप की अनिवार्यता को लेकर गुरुवार को कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने मुख्य नगर अधिकारी से मांग की कि यूजर चार्ज स्लिप की बाध्यता को तत्काल खत्म किया जाए। यदि वे ऐसा नहीं करते है तो कांग्रेस के सभी पार्षद उग्र आंदोलन करेंगे।ढइतझपार्षदों ने बताया कि अभी तक जो व्यवस्था है, उसके मुताबिक सफाई कर्मचारी घर-घर जाकर कूड़ा उठाते हैं, इसके लिए प्रत्येक घर से बाकायदा यूजर चार्ज लिया जाता है, जिसकी रसीद यूजर चार्ज अदा करने वाले को दी जाती है। हाल ही में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र पंजीयन के लिए यूजर चार्ज रसीद को अनिवार्य कर दिया है, जिसका कांग्रेस पार्षदों ने विरोध किया है।
प्रदर्शन रकने वालों में पार्षद राजीव भार्गव, महावीर वशिष्ठ, धर्मपाल ठेकेदार, सोम त्यागी, पार्षद इसरार सलमानी, मेहरबान खान, शौकीन, शहाबुद्दीन अंसारी, सद्दीक गाड़ा, जफर अब्बासी, सुनील सिंह, मनोज जाटव, जगदीप असवाल, मुकुल जोशी, बलराम गिरि कड़क, आकाश भाटी, नितिन तेश्वर, नकुल माहेश्वरी, दीपक शर्मा, क्षेत्रपाल सिंह चौहान, दीपक कोरी, उत्कर्ष वालिया, विजय प्रजापति, धनीराम शर्मा, सत्यम शर्मा, राजेन्द्र जाटव, अनिल चौहान, तरूण व्यास, दीपक पाण्डेय, नीरव साहू, कर्मवीर काम्बोज, माधव बेदी, अमन यादव, मोहित त्यागी, अजय गिरि, राजेन्द्र भारद्वाज, विमल शर्मा, मनोज गोस्वामी, सचिन कुमार, देवेंद्र गिरि, पीयूष वर्मा, राजेंद्र मलिक, संजीव राणा, हेमंत चंचल, अंकुर सैनी, रजत कुमार, नारायण कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *