हरिद्वार। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गायत्री तीर्थ शांतिकुंज पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री चौहान गायत्री परिवार के जनक युगऋषि पं0 श्रीराम शर्मा आचार्य की समाधि में अपनी भावांजलि अर्पित की। उन्होंने आचार्य जी के कक्ष के दर्शन , ध्यान साधना भी की।
इसके पश्चात वे 1926 से सतत प्रज्वलित सिद्ध अखण्ड दीप का दर्शन कर सुख शांति की प्रार्थना की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख द्वय डॉ प्रणव पण्ड्या व शैल दीदी ने भेंट कर आशीर्वाद व मार्गदर्शन लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान व गायत्री परिवार प्रमुख द्वय के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। अपने निजी यात्रा पर शांतिकुंज के अलावा देव संस्कृति विश्वविद्यालय भी पहुंचे। शांतिकुंज पहुंचने पर उनका स्वागत देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉक्टर चिन्मय पंड्या ,व्यवस्थापक सहित वरिष्ठ जनो ने किया।


