हरिद्वार। वरिष्ठ भाजपा नेता व लक्सर के पूर्व विधायक संज गुप्ता ने शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर आज ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल में जाकर गरीब बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की और सभी को भोजन कराया। संजय गुप्ता ने बच्चों के बीच भोजन भी किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की।
संजय गुप्ता आज सुबह ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल पहुंचे जहां उन्होंने बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की और उन्हें भोजन कराया। इस दौरान संजय गुप्ता ने कहाकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के समग्र विकास में दिन-रात जुटे हुए हैं। उनकी कार्यशैली और सुलभ उपलब्धता से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नौजवानों को रोजगार देने के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगातार प्रयास कर रहे हैं।
यही कारण है कि हरिद्वार में लगने वाले रोजगार मेले में दो हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। संजय गुप्ता ने कहाकि आज सीएम धामी के जन्मदिन पर उनकी दीर्घायु की कामना के साथ बच्चों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया तथा सभी को भोजन कराया गया। उन्होंने कहाकि मुख्यमंत्री दीर्घायु हों और उने नेतृत्व का लाभ ऐसे ही उत्तराखण्ड की जनता को मिलता रहे।


