दुष्कर्म के आरोपी विधायक संग सीएम के दुग्धाभिषेक पर बवाल
हरिद्वार। चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के तत्वावधान में समिति के केंद्रीय संरक्षक व कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सोमवार को हरकी पैड़ी पहुंचे। उन्होंने भाजपा के विधायक सुरेश राठौड़ के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा गंगा में दुग्धाभिषेक किए जाने के विरोध में सत्याग्रह किया।
धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को दुष्कर्म के आरोपी विधायक सुरेश राठौर के साथ गंगा पूजन नहीं करना चाहिए था। यह मातृशक्ति और मां गंगा का अपमान है। इसके लिए उन्हें उत्तराखंड की जनता से माफी मांगनी चाहिए और अपने पाप का प्रायश्चित करना चाहिए। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एसपी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक दुष्कर्मी विधायक के साथ मिलकर गंगा पूजन किया। जिसका हम विरोध करते हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। और अपने पाप का प्रायश्चित करना चाहिए।

सीएम धामी जनता से मांगें माफी: धीरेंद्र प्रताप


