हरिद्वार। कांवड़ मेले में कांवडि़यों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। बीते रोज से कांवडि़यों की आवक में खासी वृद्धि हुई है। गंगा जल लेने के लिए हरिद्वार आने वाले कांवडि़ए गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान भी कर रहे हैं।
शनिवार को गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे कुछ कांवडि़यों और पुलिस के बीच झगड़ हो गयी। पुलिस ने समझबूझ दिखातंे हुए कांवडि़यों को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया।
उल्लेखनीय है कि प्रशासन द्वारा कांवडि़यों के आगमन और प्रस्थान के लिए रूट निर्धारित किया हुआ है। इसी के चलते पैदल चलने वाले कांवडि़यों को नहर पटरी मार्ग से भेजा जा रहा है। आज कुछ कांवडि़ए नहर पटरी मार्ग को छोड़कर राजमार्ग से जाने की चेष्टा करने लगे। इस पर सिंहद्वार पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें नहर पटरी मार्ग से जाने के लिए कहा, किन्तु कांवडि़ए अपनी जिद पर अड़ गए।
इसी के चलते दोनों के बीच झड़प हो गयी। पुलिस ने समझबूझ दिखाते हुए उन्हें समझाया और गंतव्य की ओर रवाना किया। पुलिस के प्रयास से बड़ी घटना होने से बच गयी।