बड़ी खबरः फरार हुए कैदी चिकना को पुलिस ने चार घंटे में दबोचा

हरिद्वार। सिविल अस्पताल में भर्ती एक विचाराधीन कैदी गुरुवार की सुबह सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार होने के आरोपी नन्हे उर्फ चिकना उम्र 46 वर्ष पुत्र विश्राम सिंह को पुलिस ने फरार होने के चार घंटे के बाद ही गिरफ्तार कर लिया है।
फरार होने के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में फरार कैदी की तलाश की गई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। जीआरपी लक्सर ने लक्सर रेलवे स्टेशन से आरोपी को धर दबोचा। आरोपी रेल से भागने की फिराके में था।
दरअसल, हरिद्वार की रोशनाबाद जेल से ऑपरेशन के लिए एक विचाराधीन कैदी को रुड़की सिविल अस्पताल में लाया गया था। गुरुवार सुबह कैदी शौच के लिए गया था। उसी समय कांस्टेबल को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद उसकी तलाश की गई लेकिन वह हाथ नहीं आया। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली है। साथ ही पूरे जनपद की पुलिस उसकी तलाश में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *